फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री निगम मिश्रा के नेतृत्व में चतरा ब्लॉक कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। पहलगाम में हुए आतंकी घटना की निंदा करते हुए सरकार से इसका बदला लेने की मांग की।
विज्ञापन

निगम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का पूरा समर्थन सरकार के साथ है। पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर देश के लोगों में काफी आक्रोश है। पाकिस्तान को सामाजिक आर्थिक, और राजनीतिक मुद्दों पर करारा जवाब देने की जरूरत है, ताकि उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाए।
विज्ञापन

पूर्व जिला महासचिव मोहरा मणि पाठक ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है उसे उसी की भाषा में जवाब देने की जरूरत है।
प्रदर्शन में नागेंद्र देव पांडेय, सुरेश विश्वकर्मा, धीरेंद्र दुबे, सलीम खान, वीर प्रताप शर्मा, चंद्र मोहन पाल, रामनारायण मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें