फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेस ने पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कांग्रेस ने महज चार महीने में पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी कर दी है। इसमें कई प्रभावी चेहरों को मौका नहीं मिला, जिसके कारण अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि जिलाध्यक्ष से जो सूची उपलब्ध कराई जाती है, उसी को अनुमोदित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की तरफ से गत जून माह में भेजी गई 63 पदाधिकारियों की सूची को गत 28 जून को प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से अनुमोदित किया गया था। अभी उस सूची को फाइनल हुए चार माह भी नहीं बीते कि 62 पदाधिकारियों की दूसरी संशोधित सूची सामने आ गई। इस सूची को प्रदेश स्तर से गत मंगलवार यानी सात अक्तूबर को मंजूरी दी गई। बृहस्पतिवार को यह सूची सार्वजनिक हुई तो पार्टी में अंदरखाने हड़कंप की स्थिति बन गई। दूसरी यानी संशोधित सूची में चार से पांच ऐसे चेहरे पदाधिकारी के दायित्व से अलग कर दिए गए है जिनकी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय नेताओं के रूप में गिनती की जा रही थी।

संशोधित सूची में नए चेहरों को मिली जगह
संशोधित सूची में जहां नूरुद्दीन, कैलाश सिंह और कन्हैयालाल पांडेय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कन्हैया को उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं सशोधित सूची से राजेंद्र प्रसाद चौधरी, बद्री सिंह गोड़, अनीता सिंह पटेल, प्रेमा देवी, शत्रुंजय को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
जिलाध्यक्ष की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई जाती है, उसी के आधार पर संगठन में तैनाती दी जाती है। जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा या कुछ लोगों ने लापरवाही दिखाई होगी, तभी संशोधित सूची जारी करने की जरूरत पड़ी। - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें