फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में बनेगी कांग्रेस की सरकार : पूजा द्विवेदी

Wed, 04 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में बुधवार को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश सचिव पूजा द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि जिले के साथ प्रदेश की महिलाओं को पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन



2017 में सूबे में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दिन प्रतिदिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।


कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। कांग्रेस सरकार में देश का विकास हुआ है। इसके पहले हिंदुआरी तिराहे और पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने पूजा द्विवेदी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, कीर्ति द्विवेदी, शीला, सीमा, संगीता मौर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें