एनसीएल के कृति महिला मंडल ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में मंगलवार को कृति महिला मंडल ने केन्द्रीय विद्यालय सिंगरौली के बच्चों को पर्यावरण जागरूकता से संबंधित कई जानकारियां दीं।
महिला मंडल की उपाध्यक्ष कौशल्या शास्त्री, रीता सिंह सहित महिला मंडल की कई वरिष्ठ पदाधिकारियों पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कक्षा आठ और कक्षा नौ के बच्चों को कृति महिला मंडल की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए पर्यावरण जागरूकता से संबंधित जानकारियां दी गईं।
साथ ही इसी विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। कक्षा पांच के बच्चों के बीच पर्यावरण बचाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बेहतरीन पोस्टर बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।