फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन ने 40 मीटर तीरंदाजी में मारी बाजी

Thu, 01 Dec 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीरंदाजी करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय की ओर से तियरा में स्थित स्टेडियम में गुरुवार से खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, फुटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभा का परचम लहराया। वालीबाल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन



तियरा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत जिला युवा कल्याण अधिकारी नयन बिहारी सिंह ने फीता काटकर किया। पहले दिन वालीबाल के कई मैच हुए। इसमें दुबखिली ने गंगटी, स्टेडियम टीम ने घुरमा, चोपन ने घोरावल, खैरपुर ने नगवां को पराजित किया। इसी तरह गुरेठ ने खैरपुर को हराया। वालीबाल का फाइनल मैच दो दिसंबर को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टेडियम बनाम चोपन के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम एक गोल से विजयी रहा। दूसरे मैच में राबर्ट्सगंज ने स्टेडियम को दो गोल से हराया। तीसरे मैच में ओबरा ने राबर्ट्सगंज को तीन गोल से हराया। चौथे मैच में स्टेडियम ने खैराही को एक गोल से हराया।

तीरंदाजी में 40 मीटर डिस्टेंस में अभिनंदन दूबे प्रथम, अर्जुन कुमार द्वितीय एवं रामकुमार तृतीय रहे। हांकी एवं पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं दो दिसंबर को खेली जाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, संजय सिंह, हनुमान प्रसाद, बलराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें