डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क के सुंदरीकरण के लिए कार्यदाई संस्था के अफसरों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान पार्क तैयारी के लिए पाटी गई मिट्टी, बाउंड्री की बुनियाद, प्रयोग की जा रही सामग्री आदि का जायजा लिया। पार्क के सुंदरीकरण के उद्देश्य से पार्क में गेट निर्माण, फूल व पौध रोपण के लिए स्थान चयनित करते हुए गड्ढे की खोदाई को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क का माॅडल ऐसा तैयार किया जाए कि पार्क में जो वृक्ष हैं, उन्हें बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सके।
पार्क में सिंचाई व्यवस्था के साथ ही फव्वारा और मोर की आकृति आदि का भी निर्माण कराया जाए, जिससे पार्क की मनोहारी दृश्य देखने लायक बनी रहे। पार्क में जहां मिट्टी पटाव को बरसात से पहले ही पूरा करा लिया जाए। इस मौके पर एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।