फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल खुलने से पहले विधायक और सीडीओ ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से खुल रहे स्कूलों में स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त कैंपस बनाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू किया गया। इसके तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए घरों और विद्यालय के परिसर में बोरी टांगी गई। रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, सीडीओ जागृति अवस्थी और डीपीआरओ नमिता शरण के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत के स्कूलों में यह अभियान चलाया गया।
इसका शुभारंभ ग्राम पंचायत लसड़ा में विधायक भूपेश चौबे ने सफाई कर की। स्कूलों में लगे झाले एवं गंदगी को साफ किया। बिखरे हुए कचरा एवं प्लास्टिक को इकट्ठा कर बोरी में डाला।
विज्ञापन

विधायक ने स्कूलों में एमडीएम से निकलने वाले प्लास्टिक, टॉफी, बिस्किट के खाली रैपर के एकत्रीकरण के लिए सभी अध्यापकों का आह्वान किया। स्कूल परिसर में पेड़ भी लगाया।
ग्राम पंचायत ऊंचडीह में सीडीओ जागृति अवस्थी ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में चलाए जा रहे 2 किलो प्लास्टिक लाओ एक सेनेटरी पैड मुफ्त में ले जाओ के तहत 7 किशोरियाें और 9 महिलाओं ने 2 किलो प्लास्टिक जमा किया।
उन्हें सीडीओ ने एक-एक सेनेटरी पैड प्रदान किया गया। सीडीओ ने आह्वान किया कि अपने घर के आसपास के प्लास्टिक इकट्ठा कर आरआरसी पर पहुंचाएं या प्रधान को सूचित करें। डीपीआरओ नमिता शरण ने सलखन प्राथमिक विद्यालय पर साफ सफाई एवं पौधरोपण का अभियान चलाया।
डीपीआरओ बताया कि जिले के 621 ग्राम पंचायतों के स्कूलों पर कार्यक्रम चलाया गया है। कार्यक्रम चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडेय, ग्राम पंचायत ऊंचडीह की प्रधान अर्चना त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें