फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण जल्द पूरा करें

Thu, 29 Oct 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव, सूचना/मुख्य कार्य पालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सड़क प्राधिकरण/उपसा डॉ. नवनीत सहगल ने बुधवार को 115 किमी लंबे स्टेट हाइवे-5ए, नारायनपुर-हाथीनाला नव निर्मित हाईवे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 उन्होंने दिसंबर 2015 तक स्टेट हाईवे-5ए के बाकी बचे कामों को पूरा करने का संबंधितों को निर्देश दिया। इसके अलावा जल्द से जल्द टोल प्लाजा को भी क्रियाशील करने को कहा।


डॉ. सहगल ने 12 अरब 11 करोड़ 96 लाख से अधिक धनराशि से बन रही स्टेट हाइवे के जमीनी हकीकत को जाना और निरीक्षण के दौरान पाया कि स्टेट हाइवे के लगभग 90 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं, जगह-जगह पर रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाई ओवर, साइड पटरी आदि के अभी आंशिक रूप से काम बचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर मौजूद उपसा के तकनीकी सलाहकारों को निर्देशित किया कि वे जल्द कम को पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह रुककर बनाई गई सड़क की स्थिति, टोल प्लाजों के निर्माण की स्थिति, रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति, फ्लाई ओवर, साइड पटरी आदि के स्थिति को जाना।

उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर के साथ ही शहरी व भीड़-भाड़ के इलाकों से गुजरने वाली हाइवेे के पटरियों पर रौशनी के बेहतर इंतजाम किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक एसीपी टोलवेज अनिल सिंह को टोल प्लाजा के सभी मानकों को जल्द से जल्द पूरा कराते हुए चालू कराने को कहा।

 जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी, प्रबंध निदेशक एसीपी टोलवेज अनिल सिंह, तकनीकी सलाहकार उपसा उमाकांत पानी, केसी साहू, ओएसडी उपसा आरसी लाल, चेतक कंपनी के गोकुल चौधरी, आरए यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें