फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1090 पर करें शिकायत

Thu, 24 Sep 2015 11:14 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर वूमन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली में तेजी लाने एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए गुरुवार को स्थानीय विद्यालयों में थानाध्यक्षों द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान में एसओ वीरेंद्र कुमार यादव ने नगर के ओबरा इंटर कालेज, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, राजकीय पीजी कालेज में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमन पावर लाइन अपनी अलग पहचान रखता है।

इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है तथा थाना या चौकी पर भी शिकायतकर्ता को नहीं बुलाया जाता है। इस दौरान कालेजों में भारी संख्या में छात्राओं को पावर एंजिल बनाया गया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में रीतू दूबे, संजना शर्मा, प्रियांशी राय, शुभी भारती, आकांक्षा, सोनी रानी, रूपा यादव, खुशबू यादव, सुनीता सिंह, पल्लवी, प्रधानाचार्य डा. सुरेश मिश्रा, वीपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें