फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ 17-37-38

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुबोध सिन्हा और सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जन जागरुकता रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोग व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे महीने भर चलाया जाएगा। इस अभियान में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, घरों के पास पानी इकट्ठा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य टीम की ओर से जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला पंचायती राज विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निकाय तथा शिक्षा विभाग का सहयोग प्राप्त है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, राम सिंह, पीके सिंह, देवाशीष, शुभम, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, डीपीएम नीरज कुमार, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी, डब्ल्यूएचओ व यूनीसेफ़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें