फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के चयन की निगरानी करेगी ब्लॉक कमेटी

Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
House collapse
विज्ञापन
सोनभद्र। जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रों को लाभांवित किया जाएगा। इसके लिए जिले के 637 ग्राम पंचायतों मेें शिक्षक समेत अन्य कर्मियों ने पात्रों के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी है।  डीएम ने कर्मियों द्वारा तैयार की गई सूची का सत्यापन करने के लिए निगरानी टीमें बनाई है। टीमें सूची में शामिल लोगों के यहां जाकर जांच करेगी। इसके बाद डीएम को सूची मुहैया कराएगी।  
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभांवित कराने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में डीएम ने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मेें जिन पात्रों को वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, राष्ठ्रीय सुरक्षा बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार हो रही लाभार्थियों के सूची के सत्यापन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में निगरानी समिति गठित की गई है।
 एआरकाओपरेटिव टीएन सिंह को घोरावल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल को म्योपुर, भूमि संरक्षण अधिकरी अनिल वर्मा को चोपन, जिला दिब्यांग शसक्तीकरण अधिकारी रितुराज सिंह को चतरा, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय को नगवां, जिला कार्यक्र म अधिकारी अजीत सिंह को दुद्धी, लघु सिंचाई विभाग के एई संजय कुमार को  बभनी, डीसीएनआरएलम करूण पति मिश्र को राबर्ट्सगंज मेें पात्रों की तैयार की गई सूची का सत्यापन करने के लिए नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि शासन के मंशानुसार पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्य किया जा रहा है। निगरानी समिति द्वारा सूची मिलते ही पात्रों को लाभाविंत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अपात्रों का चयन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें