फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घोरावल पहुंचे कमिश्नर, तहसील का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के कमिश्नर डॉ मुथु कुमार स्वामी ने शुक्रवार को घोरावल तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसील के सभी अनुभागों समेत राजस्व हवालात के अवलोकन के बाद कमिश्नर ने खामियों में सुधार करने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर उनका विशेष जोर रहा। तहसील के बाद वह दुगौलिया गांव पहुंचे। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान कमिश्नर सबसे पहले एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण कर लंबित फाइलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। राजस्व रिकार्ड रूम में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की देरी पर नाराजगी जताते हुए कानूनगो को कड़ी हिदायत के साथ समय से मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी तरह नायब कक्ष में पहुंचने पर उनको कार्य में रुचि लेने की हिदायत दी। फाइलों के सही ढंग से रख रखाव के लिए कहा। आपूर्ति और निर्वाचन कक्ष के अलावा बंदी गृह का निरीक्षण करते समय उसमें रोशनी, पानी और साफ सफाई के समुचित इंतजाम करने को कहा। इस अवसर पर सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम प्रभाकर सिंह, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, सीओ संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।
मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
घोरावल। कमिश्नर ने घोरावल सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, दवा स्टोर रूम, उपस्थिति पंजिका, साफ सफाई, मैटरनिटी वार्ड आदि का भ्रमण किया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से दवा की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेंद्र सरोज एवं स्वास्थ्यकर्मियों से विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, टीकाकरण की जानकारी ली। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां वर्तमान में कोई महिला डॉक्टर कार्यरत नहीं है। इससे महिलाओं को इलाज में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद टेक्नीशियन के अभाव में इसका लाभ जनसमुदाय को नहीं मिल पा रहा है। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उमा-माहेश्वर के दरबार में टेका मत्था
घोरावल। घोरावल तहसील व सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर मुथुकमार स्वामी गुप्तकाशी शिवद्वार धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं जगद्जननी माता पार्वती के अद्वितीय विग्रह का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से पुजारी अजय गिरी एवं शिवराज गिरी ने कमिश्नर को स्मृति चिह्न के रूप में मंदिर में स्थापित शिव-शक्ति के विग्रह की तस्वीर भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें