फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम धरना स्थल पर आकर करें अध्यक्ष का पॉवर सीज

विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत कार्यालय में धरनारत सभासदो को समझाते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर सभासदों का धरना दूसरे दिन भी मंगलवार को भी चला। धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभासदों से धरना से उठने की बात कही, लेकिन सभासद अपनी मांग पर अडिग रहे। सभासदों ने कहा कि जब तक डीएम मौके पर आकर नगर पंचायत अध्यक्ष का वित्तीय पावर सीज कर उच्च स्तरीय जांच का आदेश नहीं देंगे तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंगलवार की सुबह रेणुकूट नगर पंचायत के भी सभासद धरने के समर्थन में आ गए और कहा कि उनका इस धरने को पूरा समर्थन है। धरना स्थल पर आए असलम आलम, रमलू चौधरी, विनोद, अशोक सोनकर, प्रदीप कुमार, नंद किशोर, नौशाद, सरिता देवी, विजय लक्ष्मी ने कहा कि सभासदों की मांग लोकतांत्रिक तरीके से की जा रही है लेकिन प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहा है। प्रशासन को सभासदों की मांग पूरी करते हुए जांच का आदेश देना चाहिए। इसके पूर्व पिपरी थानाध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने भी सभासदों के पास पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनसे कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की कोई जरूरत हो तो वह बताएं। मंगलवार को दिन भर धरना चलता रहा इस दौरान सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विरोध में नारे भी लगाए। बता दें कि लंबे समय से नगर पंचायत पिपरी के सभासद अध्यक्ष व ईओ पर विकास कार्य कराने में मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में इसको लेकर शिकायती पत्र भी सौंपा था। सभासदों का कहना है कि अब तक कोई कार्रवाई न होने के नाते उन्हें धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ा।
अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे हैं भाजपा सभासद
रेणुकूट। पिपरी में नगर पंचायत के कार्यों की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा सभासदों की चर्चा नगर में होती रही। नगरवासियों का कहना था कि अपनी ही सरकार में भाजपा सभासदों को धरना पर बैठना पड़ा है। ज्ञात हो कि धरने पर बैठे 15 सभासदों में पांच सभासद भाजपा के हैं। इसमें प्रदीप सिंह रानू भाजपा के अनपरा मंडल महामंत्री, हरिराम छवि भाजयुमो के जिला मंत्री, अजीत गुप्ता भाजयुमो के अनपरा मंडल अध्यक्ष के साथ अंजनी जायसवाल व सुरेश चौरसिया भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह भी भाजपा के सेक्टर प्रभारी हैं। इस बात की चर्चा दिन भर नगर में होती रही कि अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा सभासदों को भी धरना पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें