फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर, मासूम की मौत

Mon, 22 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल में ठंड का कहर जारी है। रविवार की रात पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शीतलहरी के साथ ही रात में ठंडक में इजाफा देखने को मिला। सोमवार की सुबह लोग देर से बिस्तर से बाहर निकले।
विज्ञापन


ठंड से एक मासूम की मौत हो गई। कोहरे के चलते ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित है। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चली।

जिले में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। रात में गलन के चलते लोग जहां जल्दी घरों में कैद हो गए वहीं सोमवार की सुबह देर से सोकर उठे। कई इलाकों में घना कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा।

कोहरे के चलते रात में तमाम चालकों ने वाहनों को खड़ा कर दिया था। कुछ चल भी रहे थे तो काफी धीमी गति से। ठंड से बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी कन्हैया लाल के आठ माह के पुत्र जसवंत की सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को भर्ती कराया गया था, जहां से सोमवार की सुबह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में आते समय मासूम ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में डा. वीके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ब्रह्मनगर में आग तापते समय एक वृद्धा और उसका पोता मामूली रूप से झुलस गया।  ठंड से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित है।

चोपन प्रतिनिधि के अनुसार ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से घंटों विलंब से चली। जम्मू से चलकर राउरकेला जाने वाली जम्मूतवी-राउरकेला एक्सप्रेस को रविवार की रात करीब दस बजे चोपन रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था लेकिन वह सोमवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे आई।

 यह ट्रेन 12 घंटे लेट रही। जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस छह घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा से जबलपुर जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस ढाई घंटे और चुनार-बरवाडीह पैसेंजर एक घंटे विलंब से रही। बसों का संचालन भी कोहरे से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें