फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ठंड ने तोड़ा 1986 का रिकॉर्ड, पहली बार दो जनवरी को 4.6 डिग्री तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले 24 घंटे में तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दो जनवरी को अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले वर्ष 1986 में इसी दिन न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, दिन का तापमान भी 18.2 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पाया। सर्द हवाओं के आगे धूप भी बेअसर रही। हाड़कंपाती ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम अचानक बदला है। बुधवार को दिन सबसे ठंडा रहा तो बृहस्पतिवार को रात ठंडी रही। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सुबह 3 से 4 के मध्य न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं दिन में दोपहर 2 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। इससे पहले 16 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया था, हालांकि तब दिन का तापमान 23 डिग्री से अधिक था। तापमान में गिरावट का असर रहा कि दोपहर में धूप के बावजूद लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। स्वेटर, जैकेट, टोपी, जूता भी बेअसर साबित हो रहा था। गांवों में अलाव और नगरीय क्षेत्रों में रूम हीटर जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन

-
पिछले छह दिनों में ऐसे लुढ़का तापमान::
तारीख: अधिकतम: न्यूनतम
28 दिसंबर: 27.4: 11.4
29 दिसंबर: 23.6: 11.0
30 दिसंबर: 20.6: 11.5
31 दिसंबर: 18.4: 11.0
01 जनवरी: 17.8: 10.2
02 जनवरी: 18.2: 04.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें