खदानों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। समझौता पत्र पर कोल इंडिया की ओर से निदेशक (तकनीकी) विनय दयाल, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एनसीएल एसएस सिन्हा और निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना), एसईसीएल ने एक्सेंचर सल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया।
करार के तहत एक्सेंचर सल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एसईसीएल और एनसीएल की चयनित खदानों में उत्पादन एवं उत्पादकता की बेहतरी के लिए खदानों के अनुरूप डिजिटलीकरण के लिए सलाहकार की नियुक्ति करेगी। इसके लिए एनसीएल की निगाही, जयंत, दूधिचुआ व खड़िया खदान का चयन किया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन कोलइंडिया प्रमोद अग्रवाल, सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा, विनय दयाल, एसएन तिवारी, समीरन दत्ता आदि रहे।