फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में गिरी सीएमओ कार्यालय की बाउड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की बाउंड्री बुधवार को हल्की बारिश के दौरान भरभरा कर गिर पड़ी। चहारदिवारी गिरने से निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितता की पोल खुल गई। संयोग रहा कि जब बाउंड्री गिरी तो उस वक्त रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की बारिश के दौरान सीएमओ कार्यालय की करीब 40 फीट लंबी बाउंड्री भरभरा कर गिर पड़ी। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग श्रमिकों को लगाकर सड़क पर बिखरे ईंट समेत अन्य मलबे को हटवाया। सभासद नातिक असरफ का कहना है कि कई बार सीएमओ कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों को बाउंड्री के जर्जर होने की सूचना दी गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। संयोग रहा कि बुधवार को बारिश होने की वजह से उस रास्ते से कोई जा नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि बारिश के कारण बाउंड्री वॉल गिर गई है। जल्द ही नई बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें