फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जांच के लिए सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली के छपका स्थित निजी अस्पताल में लापरवाही से ऑपरेशन कक्ष में महिला की मौत मामले में जांच शुरू हो गई है। सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें निजी अस्पताल के साथ ही लोढ़ी स्थित सरकारी अस्पताल के कुछ चिकित्सकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान निवासी इंदू (33) को बच्चेदानी में ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए पंचशील अस्पताल में भर्ती किया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान मंगलवार की रात महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंमामा मचाया था। अस्पताल में तोड़फोड़ का भी आरोप है। मौके पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार, सीओ सहित अन्य अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अस्पताल के दो डॉक्टरों व प्रबंधन के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इस मामले में सीएमओ की ओर से जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच में जुटी है। वह सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस बीच सरकारी अस्पताल के कुछ चिकित्सकों की अस्पताल में मौजूदगी बताई जा रही है। ऐसे में जांच के दौरान कई की गर्दन फंसने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। अस्पताल में कुछ सरकारी चिकित्सकों के आकर निजी प्रैक्टिस करने की चर्चाएं हैं।
मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जांच कमेटी इसका अध्ययन करेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें