फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएम योगी का आगमन आज, तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा सीट रॉबर्ट्सगंज और विधानसभा दुद्धी सीट पर उपचुनाव के लिए खड़े प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा दुद्धी में आयोजित की गई है। जनसभा दुद्धी नगर पंचायत के टाउन क्लब मैदान में होगी। सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में रविवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ टाउन क्लब मैदान में लोकसभा चुनाव में खड़ी एनडीए की प्रत्याशी रिंकी कोल और उपचुनाव विधानसभा दुद्धी से भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार की सुबह से ही टीसीडी ग्राउंड की सफाई और मंच सजाने के साथ पंडाल में मजदूर जुट गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहले बीआरडी पीजी कॉलेज के फील्ड में बने हेलीपैड पर रुकेगा। इसके लिए हेलीपैड की मरम्मत कराई जा रही है।
वहीं पीजी कॉलेज से टीसीडी ग्राउंड के बीच सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से हो रहा है। सड़क किनारे टूटे बिजली के खंभों को बदलकर नया लगाया जा रहा है। बिजली के तारों को दुरुस्त कराया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के साथ ही बिजली निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें