फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव में करसोता मोड़ पर रविवार शाम अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों का घोरावल सीएचसी में उपचार चल रहा है। घटना उस समय हुई, जब तीनों कड़िया सन्नाईत से दर्शन पूजन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिला के हलिया थाना क्षेत्र के औगी कला गांव निवासी जोखू (47) पुत्र पंचोली, सूबेदार (35) पुत्र छ्टंकी और जयशंकर (35) पुत्र हीरालाल कोल बाइक पर सवार होकर रविवार दोपहर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया सन्नाईत तांत्रिक स्थल पर दर्शन पूजन के लिए गए थे। दर्शन पूजन कर रविवार शाम तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करसोता गांव में करसोता मोड़ पर तीनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही जोखू को मृत घोषित कर दिया। सूबेदार और जयशंकर को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें