मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 31 मार्च को अनपरा आगमन को देखते हुए सपाजनों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विदेशी अतिथिगृह के सभागार में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
अतिथि गृह में सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, एडीएम मनीलाल यादव के साथ भी बैठक कर सुरक्षा एवं रूट को लेकर मंत्रणा की गई। इसके बाद अनपरा डी, हेलीपैड और जनसभा स्थल (सीआईएसएफ ग्राउंड) का निरीक्षण किया।
जिलाध्यक्ष एवं विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सूबे को सबसे ऊर्जावान एवं युवा मुख्यमंत्री मिला है। तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए ढेरों काम किए।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्यामबिहारी यादव, संजय यादव, हंसराज धुर्वे, रवींद्र बहादुर सिंह, रमेश वर्मा, जिला महासचिव विजय यादव, विस अध्यक्ष मुनीर अहमद, जुबेर आलम आदि ने भी विचार रखे।
इस मौके पर इंद्रदेव सिंह, अवधेश देव, संजीव सिंह संजू, राजेश यादव, नागेंद्र यादव, जुल्फिकार, गैवीनाथ यादव, आशीष मिश्र आदि रहे।