फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएम युवा उद्यमी के प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक शुक्रवार को उप्र ग्रामीण बैंक करमा में जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम) सालन बागे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें बैंक शाखाओं के ऋण जमा अनुपात, सीएम युवा उद्यमी के प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण करने एवं पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों के लिए केसीसी ऋण योजना के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

एलडीएम ने सरकारी योजनाओं एवं अन्य प्राप्त ऋण पत्रावलियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। ताकि सीडी रेसियो मानक तक किया जा सके और जनपद का रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने वर्ष 2025-26 का निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम करने और प्राप्त पत्रावलियों का समय से निस्तारित करने पर जोर दिया। कहा कि योजनाओं से संबंधित पोर्टल को नियमित रूप से चेक करें और पत्रावलियों को छोटी कमियां होने पर वापस न करते हुए आवेदक एवं संबंधित विभाग को भी सूचित करते हुए निस्तारित कराएं। कोई भी प्रकरण 15 दिनों से अधिक लंबित नहीं होना चाहिए। वहीं डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने लंबित सीसीएल पत्रावलियों की समीक्षा की और वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त पत्रावलियों को बिना रुकावट के निस्तारित करने पर जोर दी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अनंत कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओमप्रकाश गोंड, रामसूरत, पुनीत कुमार, बालेंदु शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें