फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधे घंटे झूमकर बरसे बादल, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल में रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में चारों तरह पानी भर गया। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

नगर के धर्मशाला चौक से मेन चौक रोड, बढ़ौली चौक से मेन चौक रोड, धर्मशाला चौक से चंडी तिराहा रोड पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड, नई बस्ती समेत अन्य इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालक एवं राहगीरों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ा।
चंडी तिराहा से शनि मंदिर तक सड़क पर घुटने तक बारिश का पानी जमा रहा। नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जा रहा है। जिससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से धर्मशाला चौक स्थित कई दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ दिन में उमस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें