फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : पानी की टंकी पर चढ़कर पत्नी से फोन पर की बात, फिर कूदकर दी जान

Tue, 18 Mar 2025 11:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

ओबरा के सेक्टर आठ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ा और पत्नी से बात करके कूद गया। घटना में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 20 दिन पहले हुई थी।बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को घर बुलाना चाह रहा था।
विज्ञापन
मृतक का फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम ओवरहेड पानी की टंकी से कूदकर श्रमिक ने जान दे दी। करीब 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। कूदने से पहले उसने फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सेक्टर आठ कॉलोनी निवासी असगर अंसारी का पुत्र सगीर (20) ओबरा-सी परियोजना में संविदा श्रमिक के रूप में काम करता था। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी से घर आया। इसके बाद साइकिल लेकर निकल गया। वह पास स्थित करीब 60 फीट ऊंचे ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने जेब से फोन निकालकर अपनी पत्नी से बात की। इसके कुछ देर बाद ही नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे रोकने का प्रयास भी करते रहे। टंकी से कूदने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


आनन फानन उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता असगर अंसारी के मुताबिक गत 24 फरवरी को ही सगीर की शादी हुई थी। उसकी पत्नी इस वक्त अपने मायके झारखंड गई हुई है। वह पत्नी को घर बुलाना चाह रहा था। घटना से परिजन अवाक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें