फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर की सफाई, 11 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में पूजन-अर्चन कर पीएम के दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम के संकल्पों को पूरा करने के लिए जुटने का आह्वान किया। बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत दो अक्तूबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधरोपण किया गया। जिला अस्पताल लोढ़ी में मरीजों में फल वितरण किया गया।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एलटू अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पांडेय, रजनीश रघुवंशी, अतुल पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम में फल बांटे
दुद्धी बाजार में संचालित वृद्धाश्रम में भी पीएम का जन्मदिन मनाया गया। जहां रहने वाले बुजुर्गों में ब्रेड और फल वितरित किया गया। यहां भाजपा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, विधान सभा प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गोड, चेयरमैन कमलेश मोहन यहां कार्यक्रम में शामिल हुए। मैनेजर निकिता तिवारी, लीलावती, अनन्या, गोरखनाथ अग्रहरि, सतीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें