फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sonbhadra: 47 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 47 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पाजिटिव मिले लोगों में आधा से ज्यादा ओबरा क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 1594 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 40 लोग इलाज केबाद सोमवार को स्वस्थ भी घोषित हुए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रही। सोमवार को 1786 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। जबकि 1813 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 47 पाजिटिव 1766 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक अब तक 59414 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 57855 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 1594 पॉजिटिव और 56261 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से तीन मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज केदौरान हुई है जबकि 14 की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमित मिले लोगोंके आवास व आसपास केइलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियोंको पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें