फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सफाई का दिया संदेश

Sun, 16 Sep 2018 11:48 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
पिपरी नगर क्षेत्र में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल लोग। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लोगों में जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रविवार को रैली निकाली। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

 
रैली की अगुवाई कर रहे प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को अपने घर और नगर को स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि वह स्वच्छता अपनाकर जीवन में काफी बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे घर जाकर अपने घरवालों व पड़ोसियों को भी स्वच्छता के महत्व को बताएं, जिससे समाज में बदलाव आ सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमें स्वच्छता के साथ-साथ नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर देना होगा। आज के दूषित हो रहे वातावरण में युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। यदि हमारा युवा नशे की राह पर चल पड़ा तो देश का भविष्य खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


देश को प्रगति के रास्ते पर चलने के लिए नशा मुक्त समाज का होना भी जरूरी है। इस दौरान रैली ने नगर का भ्रमण कर नगर वासियों को स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। रैली  में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं व नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें