बभनी। थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पानी भरते समय पैर फिसलने से प्रीति कुमारी (18) पुत्री सोनक कुमार कुएं में गिर गई। परिवार वाले उसे कुंए से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीति कुमारी अपने घर के निजी कुंए से पानी भर रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंए में जा गिरी। आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर कुएं के पास आये। उसे कुएं में डूबता देख परिवार वालों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।