फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुएं में डूबने से कक्षा 6 की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथियार गांव में शुक्रवार की शाम कुएं में डूबने से छठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। कुएं में पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से वह अंदर चली गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हथियार गांव निवासी रामफल गोंड की पुत्री मुन्नी (12) कंपोजिट विद्यालय हथियार में कक्षा 6 की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम वह कुएं पर पानी भरने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। कुएं पर गए तो उसकी चप्पल दिखाई दी। उसके आधार पर कुएं में खोजना शुरू किया। शाम करीब साढे छह बजे कुएं से शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें