अतिक्रमणकारी करने पर कार्रवाई की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
राबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार को फोर्स के साथ एसपी लल्लन सिंह ने रूट मार्च किया। दूकानों के सामने सड़कों की पटरियों पर सामान रख आवागमन बाधित करने वालों को चेतावनी दी गई। एसपी ने मातहतों को अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शाम करीब पांच बजे से राबर्ट्सगंज के मेन चौक से पुलिस के साथ एसपी ने रूट मार्च शुरू किया। फोर्स को देखते ही सड़कों पर ठेला, खुुमचा आदि लगाकर आवागमन अवरूद्घ करने वाले हटने लगे। फोर्स बेतरतीब खड़े दो बाइक को उठवा कर कोतवाली ले जाने लगी।
लेकिन चालकों के मिन्नत करने पर चेतावनी देकर उनकी बाइक दे दी गई। कोतवाल को एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के साथ छापेमारी कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कहा कि जाम की समस्या से निजा दिलाने की दिशा में कार्य करते हुए दूकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी, मंदिरों, स्कूलों के आसपास अगर शराब की बिक्री हुई तो उस क्षेत्र के हल्का इंचार्ज और बीट के सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।