फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार देशों के नागरिकों ने रॉबर्ट्सगंज में देखी राजवंशीय संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रूस, यूक्रेन, इटली और स्पेन के नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को रॉबर्ट्सगंज पहुंचा। दल ने अगोरी किले का भ्रमण कर वहां का इतिहास जाना। बिच्छी राजपरिवार के कुंवर दीपेंद्र रमण ब्रह्मशाह (दीपू राजा) से मुलाकात की। उनसे भारतीय राजवंशीय संस्कृति के बारे में जानकारी ली। सभ्यता, संस्कृति और वर्तमान स्थितियों का अध्ययन किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में इटली से नताशा, यूक्रेन से चोकोस्लाविया, रूस से मार्टिन क्रो, जेम्स पीटर और स्पेन से इगर शामिल रहे। सभी ने राजपुर स्थित राजभवन का भ्रमण कर भारतीय सनातन परंपराओं और जीवनशैली को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने अगोरी किले का भी भ्रमण किया और वहां स्थित माता के दर्शन के बाद स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। आदिवासी व पिछड़े इस क्षेत्र की सरल व आत्मीय संस्कृति पर विदेशी अभिभूत नजर आए। प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा संपूर्णानंद संस्कृत विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लेखमणि त्रिपाठी के निर्देशन में हुई। रशियन टीवी चैनल की निदेशक चेकोस्लाविया और स्पेन के इगर ने आगे भी भारत आने और भारतीय संस्कृति पर अधिक अध्ययन व सहयोग की इच्छा जताई। अतिथियों के स्वागत में राजपरिवार, अगोरी खास ग्राम सभा के प्रधान व स्थानीय नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें