बभनी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई द्वारा बुधवार को 52वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से रिहंद स्टेशन के सोनशक्ति स्टेडियम में मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक बालाजी आयंगर नेे किया। इस दौरान बालाजी आयंगर ने कहा कि सीआईएसएफ़ अपनी कर्मठता, ईमानदारी एवं लगन के माध्यम से सशस्त्र बलों में आज एक अलग स्थान बना लिया है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने जवानों के परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट के चारों प्लाटूनों का नेतृत्व परेड कमांडर विप्लव विश्वास ने किया।
कार्य कुशलता एवं दक्षता को प्रदर्शित करते हुए हवलदार रूपेश चंद्र के नेतृत्व में जवानों ने रीफ्लैक्स शूटिंग का प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर आरके गंगवार के दिशा निर्देशन में अग्नि शमन शाखा के जवानों ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन भी किया। उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने चयनित जवानों को प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, सीआईएसएफ़ के उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा, सहायक समादेष्टा (अग्नि शमन ) देवचंद, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष पद्मा आयंगर, संरक्षिका की अध्यक्षा नेहा राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शक्तिनगर। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई वीएसटीपीपी(एनटीपीसी) विन्ध्यनगर द्वारा बुधवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 52वॉ स्थापना दिवस बड़े ही धुमधाम से सीआईएसएफ परिसर के परेड़ ग्राउन्ड में मनाया गया।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक मुनीश जौहरी ने परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कमाण्डेन्ट जय प्रकाश आजाद, केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर ने परेड का निरीक्षण किया। स्थापना दिवस परेड के दौरान कुल चार प्लाटूनों ने हिस्सा लिया एवं परेड की बागडोर निरीक्षक एस. के. यादव के कंधो पर थी। 1969 में इस बल की स्थापना हुई थी। वरिष्ठ कमाण्डेन्ट ने सभी अधिकारियों, जवानों एवं सीआईएसएफ बल सदस्यों के परिवार को 52वे स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। मुख्य अतिथि पे कहा कि यह बल 2800 की छोटे से संख्या से शुरू होकर आज देश की तीसरी बड़ी अर्धसैनिक बल का दर्जा हासिल कर चुकी है। सरकारी संस्थानों के साथ-साथ बल को प्राईवेट संस्थानों की सुरक्षा का जिम्मा भी दिया जा रहा है, जो इसकी दक्षता को प्रर्दशित करती है।