फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्काटांड़ बाजार का कोटेदार हुआ तय

Tue, 26 May 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्काटांड़ बाजार में कोटा दूकान के लिए मंगलवार दोपहर हुई खुली बैठक में संजय भारती के नाम का प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया। आबादी के लिहाज से म्योरपुर ब्लाक का चिल्काटांड़ गांव काफी बड़ा है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस गांव के बाजार में कोटा दूकान स्थापना के लिए सामुदायिक भवन मेें खुली बैठक हुई। इसे लेकर गहमागहमी बनी थी।

 दूकान के लिए संजय भारती और दशरथ राम ने दावेदारी पेश की। आवंटन के लिए लाबिंग प्रक्रिया अपनाई गई। संजय के पक्ष में अधिकतर ग्रामीणों ने हाथ खड़ा कर समर्थन दिया।

इससे संजय के नाम पर सहमति बन गई। आवंटन प्रक्रिया की देखरेख ब्लाक से नियुक्त पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार ने की। प्रधान नंदलाल, ग्राम विकास अधिकारी हरिओम सिंह मौजूद रहे। गुरुवार को बस अड्डा बाजार में कोटेदार के चयन कि लिए खुली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें