फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी गरमी से रहे बेहाल, पारा 45 पहुंचा

Tue, 26 May 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसते शोलों के चलते ऊर्जांचल सहित पूरे सोनांचल की धरती लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी दहकती रही। इस दिन भी दोपहर दो बजे तक पारा उछाल मारते हुए 45 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


न्यूनतम स्तर भी 29 डिग्री के इर्द-गिर्द बना रहा।  सूर्यदेव की किरणों के साथ ही तपिश के एहसास ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। अनपरा, ककरी, रेणुसागर, बीना, बीजपुर, सिंगरौली सभी जगह तपिश परेशानी का सबब बनी रही।

 11 बजते-बजते पारा 41 डिग्री के करीब जा पहुंचा तो लोग बेचैन हो उठे। दो बजते-बजते पारा 45 डिग्री पर जा पहुंचा। हालत यह थी कि कामकाज वाला दिन होने के बावजूद जिनको बहुत जरूरी काम था,
विज्ञापन


वहीं नकाबपोशों वाली हालत में बाहर निकले। रात भी लोगों ने पसीने से तरबतर होकर गुजारी। स्कूलों के बंद रहने से बच्चों को तो राहत रही लेकिन जरूरी कामकाज से आवागमन करने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी परेशान किए रही।

खुश्क होता गला भी लोगों को तड़पाए रहा। उधर, मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह का कहना था कि तापमान वृद्धि का क्रम मई माह के पहले सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है।

 इसके बाद ही तापमान में राहत के लायक कमी देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि पिछले चार दिन से ऊर्जांचल सहित पूरे जनपद का पारा 45 डिग्री के इर्द-गिर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें