आदर्श चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत में पानी की समस्या गहराने लगी है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों में हाहाकार मच गया है। यहां सिर्फ एक पहर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। टैंकरों से पानी लेने के लिए नगरवासियों में मारामारी की नौबत उत्पन्न हो जा रही है।
इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन पानी की संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।
चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत में कुल दस वार्ड हैं। यहां करीब दस हजार लोग निवास करते हैं। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे खिसकने से पाइप लाइन के जरिए छह वार्डों में सिर्फ एक वक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे रहवासियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन इससे पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकरों से पानी लेने के लिए लोगों को घंटों चिलचिलाती धूप में लाइन लगानी पड़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी ने कहा कि का कहना है कि दो सरकारी और एक प्राइवेट टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। चुर्क में दो लाख लीटर की टंकी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।