फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसाई समुदाय के लोगों ने नृत्य गीत पेश किया

Sun, 20 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु के आगमन को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में हर्ष है। इसके मद्देनजर इसाई समुदाय के लोग घर-घर जाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को राबर्ट्सगंज के विकास नगर में इसाई समुदाय के लोगों ने नृत्य, गीत प्रस्तुत कर प्रभु यीशु के  बारे में लोगों को जानकारी दी।


शाम छह बजे गाजे-बाजे के साथ इसाई समुदाय के लोग विकास नगर पहुंचे। आया यीशु राजा आज जगत में गीत सुन कर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा और फादर चार्ल्स ने कहा कि प्रभु यीशु का अवतार पीड़ितों की मदद के लिए हुआ था।
विज्ञापन



प्रभु यीशु के दिखाए गए मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों को सभी दुखों से छूटकारा मिल जाता है। प्रभु यीशु ने पापियों का नाश कर सुख और वैभव प्रदान करने का कार्य किया। इस मौके पर मनोज, शैलेश, जेबालर, हैप्पी, नेहा, सीमा, गोकुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें