फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश न लगने पर फटकार

Sun, 20 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने चोरी समेत अन्य घटनाओें पर अंकुश लगाने में नाकाम कई थाना प्रभारियों की क्लास ली।
विज्ञापन



उन्होंने प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दारोगा और सिपाहियों से रात में गश्त करवाएं। जिन दारोगा व सिपाही के क्षेत्र में चोरी व अन्य अपराधिक घटनाएं होती है उनके विरुद्ध रिपोर्ट दें, ताकि उन्हें कार्य के प्रति लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकें।


मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के फरार चल रहे इनामी पांच अपराधियों व अन्य अभियुक्तों को पकड़ा जाए। पुलिसकर्मी पीड़ितों की समस्या को खुद का समझ कर दूर करें, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। कहा कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाएं ।
विज्ञापन



रात 11 बजे से भोर चार बजे तक सभी दारोगा और सिपाही अपने-अपने बीट के गांवों में गश्त करेंगे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने चोपन थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य व ओबरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को पूर्व में हुई हत्या की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएसपी शंभूशरण यादव और एएसपी रामयज्ञ यादव को गश्त पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें