फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन बोर्ड एकादश और माया क्लब ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे मिनी सोनांचल कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार की रात तीन मैच खेले गए। चोपन मार्केट, बोर्ड एकादश और माया क्लब ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला चोपन इलेवन और चोपन मार्केट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन इलेवन ने निर्धारित 8 ओवरों में 88 रन बनाए। जवाब में उतरी चोपन मार्केट की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया। दूसरा मुकाबला बोर्ड एकादश बनाम फुटबॉल एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड एकादश की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 99 रन बनाए। सर्वाधिक विजय यादव ने 41 बनाए। जवाब में उतरी फुटबॉल एकादश ने आठ ओवरों में 92 रन बनाया। सर्वाधिक सलमान ने 53 बनाए। इस प्रकार यह मैच बोर्ड एकादश ने छह रनों से जीत लिया। तीसरा मैच माया क्लब बनाम दूसान इलेवन स्टार के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसान इलेवन स्टार की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 56 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी माया क्लब की टीम ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें