एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर के बच्चों संग महिलाएं अवकाश के दिनों का भरपूर आनंद उठा सकेंगी। इस दौरान सभी नृत्य और नाटक के गुर सीखेंगे। यह पहल विंध्याचल परियोजना के सुहासिनी संघ की ओर से शुरू की गई है।
शुक्रवार को सुहासिनी संघ की उपाध्यक्ष अनुराधा बाबू बाल भवन में इसके लिए थिएटर वर्कशाप का शुभारंभ किया। कार्यशाला में भोपाल से आए विख्यात ड्रामा एवं मंच कलाकार मनोज नायर और उनकी टीम बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी।
15 दिनों के इस कार्यक्रम के शुरुआत में नगर परिसर के रहवासी विभिन्न आयु वर्ग के 50 बच्चों एवं महिलाओं ने वर्कशाप में हिस्सेदारी के लिए पंजीयन कराया, यह संख्या और बढ़ेगी।
आयोजन में योग का प्रशिक्षण, समसामयिक नृत्य, आवाज प्रशिक्षण शामिल किया जाएगा।