फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिया जाएगा विटामिन-ए

Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित सीएमओ कार्यालय के मीटिंग हाल में सोमवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह पर गोष्ठी हुई। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने की योजना बनाई गई। डाक्टरों ने विटामिन ए के खुराक से बच्चों को होने वाले लाभ को बताया।
विज्ञापन



गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूके वर्मा ने कहा कि दिसंबर माह में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौ माह से पांच वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाएंगी।


चेतावनी देते हुए कहा कि  बच्चों को खुराक देने में लापरवाही करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को लापरवाह  मानते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।


अगर बच्चों को खुराक पिलाने में स्वास्थ्यकर्मियों को किसी प्रकार दिक्कतें होती है तो वे उसे तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान किया जा सकें।


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने अभिभावकों से बच्चों को खुराक पिलाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को राबर्ट्सगंज नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


 
माह में प्रत्येक सोमवार और बुधवार को बच्चों की खुराक दी जाएगी। एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद और डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पीने से होने वाले लाभ के बारे में विधिवत जानकारी दी। गोष्ठी में डॉ. मनोज सिंह, नसीम शाह, केके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें