जिले में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को डीएवी स्कूल चुर्क से यातायात जागरूकता रैली निकली। मुख्य अतिथि सीडीओ रामाश्रय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लिये हुुए थे। रैली चुुर्क एसपी आवास तक गई और वहां से लौटकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग एक्सीडेंटन जोन माने जाने वाले क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करे।
एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रक व अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को भी पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।