फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के लहास में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में
विज्ञापन
विकासखंड घोरावल की न्याय पंचायत लहास में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल की अलग-अलग विधाओं में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान एवं सावित्री फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर सुरेंद्र तिवारी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने किया। दिनभर मैदान में खेल प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह बना रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चयनित खिलाड़ी अब विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाशंकर मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की। प्रतियोगिता के संयोजक श्याम नारायण कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें