फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Tue, 19 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली से जुड़ी वनिता समाज की ओर से संचालित बाल भवन का रविवार की रात वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना के कार्यकारी निदेशक राजेश भटनागर और वनिता समाज की अध्यक्ष शशि भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने क्लासिकल नृत्य, सालसा, लामी और थानीय नृत्यों सहित एकल और समूह गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया।कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखार में सहायक होते हैं। बाल भवन की अनीता मोई ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताई और बेहतरी के लिए दिए गए सुझावों को लेकर आभार जताया।
विज्ञापन

 
णेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महाप्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव, टीके राव, निरंजन भट्टाचार्य, रंजना मुखोपाध्याय, रीता दास ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना की। मुख्य अतिथि एवं अन्य ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और पूर्व की प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया।
 
बाल भवन की लेखाकार स्वाती घोष ने धन्यवाद ज्ञापन और संयुक्त सचिव स्वाती गुप्ता ने संचालन किया। आयोजन में बाल भवन की सचिव मुक्ता सक्सेना की भूमिका सराहनीय रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें