राष्ट्रीय मतदाता पंजीयन दिवस का आयोजन शनिवार को संत कीनाराम पीजी कालेज
में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
विद्यालय के
बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने
की सलाह दी और कहा कि युवा देश के जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम का
शुभारंभ डीएम जीएस प्रियदर्शी ने मां सरस्वती और बाबा कीनाराम की प्रतिमा
पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।
इसके बाद
कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का
पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि
हिंदुस्तान को आजाद हुए सातवां दशक चल रहा है और भारत विश्व का सबसे बड़ा
लोकतांत्रिक देश है, जिसमें शासन-सत्ता के संचालन के लिए प्रतिनिधि का
निर्वाचन मतदान के जरिए ही किया जाता है। उसके लिए मतदाता बनना प्रथम
आवश्यकता है।
इस अवसर पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जो लोग 18 वर्ष
की आयु पूरी कर चुके हों वे अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं डीजिंगनेटेड
पदाधिकारी से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं।
इसके लिए
उन्होंने जिले के वेबसाइट पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा की
व्यवस्था की भी जानकारी दी। इस मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि
वे अपने भविष्य के लिए स्वप्न देखना एवं स्वप्न को पूरा करने के लिए कठिन
परिश्रम करें।
अपना लक्ष्य अपनी क्षमता के अनुसार निर्धारित करें। डीएम ने
महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम को कम समय की सूचना के बावजूद उत्कृष्ठ
तरीके से संपन्न कराने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपालसिह,
शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को बधाई दी। गोपाल सिंह ने मतदाता पंजीयन एंव
मतदाता पहचान पत्र की उपयोगिता, महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि जो
छात्र एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों वे निश्चित रूप से
पंजीयन कराकर मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें, एवं चुनाव में अपने
मताधिकार का सही प्रयोग करें।
इस मौके पर एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय,
तहसीलदार योगेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल, डा. सुषमा सिंह,
अंकित कुमार सिंह, अधिवक्ता जेपी गुप्ता, हरीश सिंह, डीपी सिंह, पुरूषोत्तम
तिवारी, राकेश धर दूबे, डा. रविंद्र प्रसाद मौर्या, डा. देवेंद्र लाल,
योगेश सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी, अनीता, संध्या मौर्या, संत कीनाराम
सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रिटायर्ड मेजर सतीश चंद
श्रीवास्तव,
एसके सिंह, रामप्रवेश सिंह, जेपी पाठक, सूरज कुमार, दिनेश,
रामप्रवेश सिंह, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विनय मिश्रा, अमित सोनी, मनोज
श्रीवास्तव, निलेश, निशा सिंह, प्रियंका मिश्रा, रामअचल सिंह आदि रहे।