फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन में डांडिया नृत्य पर जमकर झूमे बच्चे

Tue, 09 Dec 2014 10:40 PM IST
संवाददाता अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने  डांडिया के साथ ही भरत नाट्यम की शानदार प्रस्तुति की। अच्छे कार्यों के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल यातायात प्रबंधक विश्व रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फिर बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के शुरुआती दौर में विद्यालय के बच्चों ने काव्य, नृत्य, हिंदी लघु वाटिका, कश्मीरी नृत्य, डांडिया के साथ ही भरत नाट्यम की शानदार प्रस्तुति की। आगंतुकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों की हौसला आफजाई की।

वार्षिकोत्सव को अशोक हाउस, सुभाष हाउस, नेहरू हाउस और टैगोर हाउस में विभक्त कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वार्षिकोत्सव में ललिता रंजन ने प्राइमरी की साक्षी, खुशी, सीमा, विभा, एस पांडेय, जीभा सिंह को अव्वल कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडल यातायात प्रबंधक विश्व रंजन ने सीनियर कक्षाओं के बच्चों मनोज सिंह, आदित्य सिंह, प्रिया सिंह, जय सिंह को पुरस्कृत किया।

इसके अलावा विद्यालय की लुकमिया, परवीन, नित्या सिंह, प्रिया सिंह, चंचल को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी. प्रसाद ने विद्यालय वार्षिकी के साथ ही विद्यालय के पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाने के लिए  आम लोगों से भी बेहतर माहौल के लिए अपील की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें