फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र न्यूज: चप्पल चुराने पर बच्चे को डांटा तो परिजनों ने स्कूल में घुसकर शिक्षकों को पीटा, ये है मामला

Tue, 17 Oct 2023 04:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सरंगा गांव के कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को किसी बच्चे का चप्पल चोरी हो गया था। इसे लेकर शिक्षकों ने विद्यालय में अपनी बहन के साथ आए एक बच्चे को पकड़कर डांट लगा दी। उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।
विज्ञापन
सोनभद्र न्यूज: चप्पल चुराने पर बच्चे को डांटा तो परिजनों ने स्कूल में घुसकर शिक्षकों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करमा थाना अंतर्गत सरंगा गांव में मंगलवार को मनबढ़ों ने कंपोजिट विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में विद्यालय की सहायक अध्यापिका और महिला अनुदेशक को चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे विद्यालय से चप्पल चुराने को लेकर विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, शिक्षक संगठनों ने इस पर कड़ा आक्रोश जताया है।

विज्ञापन

सरंगा गांव के कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को किसी बच्चे का चप्पल चोरी हो गया था। इसे लेकर शिक्षकों ने विद्यालय में अपनी बहन के साथ आए एक बच्चे को पकड़कर डांट लगा दी। उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। शिक्षकों के मुताबिक बच्चा पहले भी ऐसी हरकत करते पकड़ा गया था। बच्चे को लेकर शिक्षक उसके घर भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि परिजन बच्चे को समझाने की बजाय शिक्षकों से ही भिड़ गए। उनके साथ अभद्रता भी की। मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने के कुछ देर बाद परिवार की महिलाएं और पुरुष सदस्य लाठी लेकर पहुंचे और वहां तैनात शिक्षकों पर हमला बोल दिया। लाठी के प्रहार से शिक्षिका रानी सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं अनुदेशिका अल्पना सिंह का भी हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर किसी तरह उन्हें मामला शांत कराया। घायलों को घोरावल सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें