फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मौत का झूला: खेल रहा था बालक रस्सी में फंसी गर्दन, आठवीं के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 20 May 2025 08:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बीजपुर के पुनर्वास कॉलोनी में उस वक्त कोहराम मच गया जब झूले की रस्सी में छात्र की गर्दन फंस गई। घटना में बालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास कॉलाेनी में मंगलवार को झूले की रस्सी में गर्दन फंसने से आठवीं के छात्र की मौत हो गई। घटना झूला झूलने के दौरान हुई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बीजपुर पुनर्वास निवासी उमेश कुमार का पुत्र अमूल्य (14) केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में आठवीं का छात्रा था।

मंगलवार को वह घर में ही अमरूद के पेड़ पर झूला डालकर झूल रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन रस्सी में फंस गई। उसने निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। आननफानन रस्सी खोलकर अमूल्य को नीचे उतारा गया।

उसे एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरि चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमूल्य दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें