उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव में शनिवार को सड़क हादसे में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में भैंसा नाला के पास सड़क पार करते समय हुआ। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। मासूम अपने ननिहाल में मामा की मौत के बाद दसवें के कार्यक्रम परिवार वालों के साथ आया था।
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में भैंसा नाला के पास सड़क पार करते समय दीपक (6 ) पुत्र सुखदेव निवासी परनी की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, ननिहाल में अपने मामा की हुई मृत्यु के बाद शनिवार को दसवां कार्यक्रम था। इस दौरान महिलाएं स्नान करके लौट रही थीं तो दीपक भी उनके साथ था। वह सड़क पार कर रहा था तभी टैंकर ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों समझाकर शांत कराया और सड़क से हटाया। एहतियात के तौर पर मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। हादसे का कारण बने टैंकर को पुलिस ने रनटोला से पकड़ लिया, हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा। उधर, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।