Sonbhadra News: परिजन जब सोकर उठे तो बच्चा घर में नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन शुरू किया। जब वे बाउली के पास पहुंचे तो ऋषभ का शव बाउली में उतराया दिखा। मामले की सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में गुरुवार की दोपहर बाउली में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मगरदहा गांव निवासी राजा बाबू मल्लाह की बहन के घर बुधवार को शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया था। शादी के बाद सभी गुरुवार की सुबह घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्य थके होने के कारण सो रहे थे।
इसी दौरान राजा बाबू का 3 वर्षीय पुत्र ऋषभ घर से कुछ कदम की दूरी पर बनी बाउली के पास खेलने लगा। खेलते हुए वह बाउली में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ।