घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से बाहर निकाला। ग्रामीण ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों में सूचना देने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने पर भी गुस्सा था। जुगैल एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। श्याम लाल को दो जुड़वा बेटे हुए थे। अंकुश सबका लाडला था। हादसे में उसकी मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भी बेसुध हैं।